कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: कानपुर देहात। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अकबरपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र शहबाजपुर और नसरतपुर पहुंच कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। यहां पर आयोजित हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। ब्लॉक सभागार अकबरपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आशीष मिश्र, मंडल अध्यक्ष आशीष दीक्षित, बउवा पांडेय, हरीश राठौर, प्रवीण सिंह, विनय शुक्ल, विष्णु मोहन दीक्षित सहित शहर स्लम परियोजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, लाभार्थी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur...