कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: राजपुर संवाददाता। नगर पंचायत राजपुर परिसर में चेयरमैन अंशु त्रिपाठी की अगुवाई में क्षेत्रीय विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री अजीत सिंह पाल का भव्य जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी अविनाश सिंह चौहान भी मौजूद रहे। मंत्री अजीत सिंह पाल के राजपुर पहुंचने पर समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें सभागार तक लेकर पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी ने मंत्री को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। मंत्री अजीत पाल ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार जताया। समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष बंशलाल कटियार, जिला मंत्री क्रांतिवीर सिंह, भाजपा नेता राजन मिश्रा, वीरेंद्र सिंह आर्य, डॉ. ...