Kanpur News: रसोई के कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद
कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। छात्रावास की रसोई से निकलने वाले कचरे से अब स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद बनाई जाएगी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल में बायोगैस संयंत्र की स्थापना की है। शुभारंभ मंगलवार को विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। छात्रावास में लगे संयंत्र में रसोई और मेस से निकलने वाले प्रतिदिन 25 से 50 किलोग्राम जैविक कचरे का प्रसंस्करण किया जाएगा। इससे रोजाना करीब पांच से 10 घन मीटर कच्ची बायोगैस तैयार होगी। इसका उपयोग ऊर्जा के रूप में किया जाएगा। वहीं, प्रसंस्करण के बाद बचने वाले अर्धतरल पदार्थ से जैविक खाद बनाई जाएगी। इसका इस्तेमाल पौधों और कृषि कार्यों में होगा। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि कचरे को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.