Kanpur News: रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर यात्रियों को होती परेशानी
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। जिले में डग्गामार वाहनों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। इससे रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग पर परमिट शुदा बसों का संचालन सालों से बंद कर दिया गया है। रसूलाबाद से सिकंदरा जाने वाले यात्रियों को तीन जगह वाहन बदलना पड़ रहे हैं। इसके अलावा किराया भी डेढ़ से दोगुना तक खर्च करना पड़ रहा है। झींझक से रसूलाबाद की दूरी 15 किलोमीटर है व आटो चालक तीस से चालीस रुपए किराया वसूल रहे हैं। शाम होते ही यही किराया 50 रुपए कर दिया जाता है। आवागमन का कोई दूसरा साधन न होने से मजबूरीवश यात्रियों को मुंह मांगा किराया देना पड़ रहा है। बस यूनियन के लोगों ने डग्गामार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मासिक टैक्स न निकल पाने से बस संचालकों ने गाड़ियां बंद कर दी। कस्बे में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.