कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान खरीदने जा रही तेरह साल की किशोरी को दबोचकर युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी। किशोरी  के पिता की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान ने बताया कि उसकी तेरह साल की पुत्री प्राइमरी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है। बुधवार शाम दुकान पर सरसों का तेल लेने जाते समय गांव बाहर तालाब के निकट सोनू राठौर पुत्र रामकिशोर ने बदनीयती से दबोचकर दुष्कर्म किया। घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। दर्द से कराहती बच्ची ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। जानकारी लगते ही परिजन सन्न रह गये। आनन-फानन किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी।  इसके बा...