कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कानपुर। संत रविदास की पावन रज कलश यात्रा मंगलवार को रविदास मंदिर, ईदगाह से श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में शुरू हुई। रविदास मंदिर से निकलकर सीसामऊ विधानसभा के चुन्नीगंज मंडल की विभिन्न सेवा बस्तियों से होते हुए कर्नलगंज गुरुद्वारे पर जाकर समाप्त हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रज कलश का भव्य स्वागत किया। जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडे एवं भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रज कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया। यहां धीरज वाल्मीकि, विजय वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, रीता पासवान, प्रशांत त्रिपाठी रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत रविदास के विचार जन-जन तक पहुंचाएंगे : जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें- समरसता संक...