कानपुर, सितम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। रमईपुर नाले में मंगलवार रात एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। युवक को नाले में कूदते देख राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। गहरे पानी और तेज बहाव के बीच पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए युवक को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, रमईपुर नाले में एक व्यक्ति के छलांग लगाने की सूचना राहगीरों ने दी थी। आनन-फानन में पहुंचे हेड कांस्टेबल गौरव भदौरिया, कांस्टेबल अवतार सिंह और कांस्टेबल सिराज खान ने राहगीरों की मदद से रस्सी के सहारे युवक को बाहर निकाला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रावतपुर निवासी आयुष गुप्ता बताया है। पूछताछ में आयुष ने किसी बात को लेकर नाले में कूदने की बात कही है। वहीं रेस्...