कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: रनियां में डीसीएम चालक के दो मोबाइल व नकदी चोरी सरवनखेड़ा, संवाददाता।रनियां कस्बे में ओवरब्रिज के पास एक होटल के सामने डीसीएम खड़ी कर उसमें सो रहे कन्नौज के चालक का चोरों ने दो मोबाइल, नगदी व सीएनजी कार्ड सहित सामान पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की छानबीन व चोरों की तलाश शुरू की है।कन्नौज जिले के बरखेड़ा निवासी शैलेंद्र डीसीएम का चालक है। वह भीलवाड़ा राजस्थान से सब्जी लादकर सोमवार को लखनऊ जा रहा था। रास्ते में नींद आने पर उसने रनियां में ओवरब्रिज के पास स्थित एक होटल के सामने डीसीएम खड़ी की। इसके बाद वह डीसीएम की केबिन में सो गया। इसका फायदा उठाकर चोरों ने केबिन में सो रहे चालक के दो मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नगद, सीएनजी कार्ड व अन्य सामान पार कर दिया। नींद खुलने पर हुई जानकारी के बाद पीड़ित डी...