कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण। रतनलालनगर में चोरों ने दिनदहाड़े शिक्षिका के घर में धावा बोल जमकर उत्पात मचाया। शातिर अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी व जेवर समेत करीब नौ लाख का माल उड़ा ले गए। बेटा जब घर पहुंचा तो कमरों का ताला टूटा देख उसने गोविंदनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रतनलाल एलआईजी-215 में रहने वाली अर्चना भट्ट फूलबाग बाल भवन स्थित स्पास्टिक सेंटर में शिक्षिका हैं। दो साल पहले पति मनीष भट्ट के निधन होने के बाद से परिवार में एक बेटा शौर्य है, जो कि इंटर का छात्र है। बेटे शौर्य ने बताया कि 4 जुलाई की सुबह वह मां अर्चना को छोड़ने फूलबाग छोड़ने गया था। इसके बाद घर न जाकर वह कोचिंग, फिर अपने दोस्त के घर चला गया। दोपहर करीब ढाई बजे घर पहुंचा तो मुख्यद्वार में ताला लगा था, जबकि कमरे के त...