कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। नए कप्तान आर्यन जुयाल और कोच ज्ञानेंद्र पाण्डेय की अगुवाई में उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज किया। बिहार के साथ खेले गए पहले मुकाबले में उप्र ने एक पारी व 267 रन से पराजित कर पहली जीत दर्ज की और सात अंक प्राप्त किए। इस मैच में 150 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले माधव कौशिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यूपी का अगला मैच 18 अक्तूबर से गोवा के खिलाफ अपने होम ग्राउंड ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। बिहार के राजगिरी स्टेडियम में खेले गए मैच में यूपी ने माधव कौशिक के 150 रन, रिंकू सिंह के 112 रन, आराध्य यादव के 84 रन और जीशान अंसारी के 58 रन की शानदार पारी की बदौलत 153.1 ओवर में 540 रन बनाए। यह भी पढ़ें- यूपी का विशाल स्कोर, बिहार की पारी लड़खड़ायी जवाब में बिहार की पहली प...