कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे रणजी कैंप के तीसरे दिन रविवार को नेट्स सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर टीम के 32 खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। कोच ज्ञानेंद्र पांडेय की देखरेख में खिलाड़ियों की तैयारियों को परखा गया। नेट्स सत्र में प्रशांत वीर, रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग, माधव कौशिक, कुनाल त्यागी समेत 22 सीनियर क्रिकेटरों ने कड़ा अभ्यास किया। पिच के व्यवहार को समझने के लिए थ्रोअर की मदद से बाउंसर, शार्ट पिच व सटीक यार्कर गेंदों को खेलने का खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। करीब दो घंटे के अभ्यास के बाद सीनियर खिलाड़ियों ने कोच ज्ञानेंद्र पांडेय व राहुल सप्रू के साथ रणनीति बनाई। नेट्स सत्र से पहले खिलाड़ियों का फिटनेस और फील्डिंग सत्र आयो...