कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में राज्यस्तरीय अंपायर व स्कोरर कार्यशाला के तीसरे दिन शनिवार को नए नियमों की जानकारी दी गई। इसमें प्रतिभागियों को आधुनिक क्रिकेट के बदलते नियमों के साथ मैदानी परिस्थितियों और तकनीकी पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर ने प्रतिभागियों से कहा कि नियमों को केवल रटने के बजाए उन्हें समझें और लिखित नोट्स बनाकर तैयारी करें। लगातार अभ्यास ही अंपायरिंग में सटीकता, आत्मविश्वास बढ़ाता है। कार्यशाला में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने फेयर एंड अनफेयर प्ले के तहत पांच रन की पेनल्टी से जुड़े नियमों को वीडियो के माध्यम से समझाया। यह भी पढ़ें- अंपायरों ने समझीं फ्री हिट, सुपर ओवर, नो बाल की बारीक...