कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार में अब चार दिन ही शेष बचे हैं। इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में बाजार सज गया है। सड़क किनारे सजी राखी के स्टालों में 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइन की राखियां ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इतना ही नहीं स्टालों पर पहुंचकर महिलाओं और युवतियों ने मनपसंद राखियों की खरीदारी भी शुरू कर दी है। इस बार ब्रेसलेट राखियों की डिमांड अधिक हो रही है जिसको देखते हुए बाजार में नई-नई डिजाइन की ब्रेसलेट है। रक्षाबंधन का त्योहार शुकवार को है, त्योहार के लिए अकबरपुर, रूरा, झींझक, रसूलाबाद, शिवली, पुखरायां, सिकंदरा, राजपुर, रनियां, डेरापुर, अमरौधा व मूसानगर आदि कस्बों में राखियों का बाजार गुलजार होने लगा है।...