कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: कानपुर। आजाद नगर स्थित गुरुकुल आर्ट गैलरी में रविवार को कला, संस्कृति एवं साहित्य के प्रति समर्पित शिवशरण मिश्र की कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। स्मृतिशेष देवीशरण मिश्र को समर्पित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कला गुरु डॉ.अभय द्विवेदी ने किया। नगर के साहित्य एवं कला जगत से जुड़े लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रदर्शनी में अश्वनी द्विवेदी, डॉ. शिरेन्द्र विद्यार्थी, प्रसिद्ध तबला वादक गोपाल चटर्जी, डॉ जहान सिंह, राजेश अरोड़ा, सतीश गुप्ता, सुमित ठाकुर, कला भूषण हृदय गुप्ता, समीक्षा द्विवेदी, अजय पाठक, दीपा पाठक, सृजन मिश्रा, ईशा मिश्रा, आर के शर्मा, अनिल सिंदूर और गोपाल खन्ना सहित अनेक कला एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। संयोजक भावना मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

हिं...