कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर के कान्हा श्याम रेजीडेंसी में बिजली बकाये को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोसायटी सचिव पर घर में घुसकर रंगदारी मांगने, रुपये वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इन्दिरा नगर स्थित कान्हा श्याम रेजीडेंसी निवासी मुदित कुमार ने बताया कि सोसायटी सचिव श्रेयस जायसवाल बिजली बकाये को लेकर उन पर लगातार दबाव बना रहे थे। आरोप है कि बिना पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध कराए करीब 76 लाख रुपये का बकाया बताया गया। विवाद के दौरान उनके आवास की बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी गई। मुदित का आरोप है कि 25 अगस्त की रात करीब साढ़े सात बजे श्रेयस जायसवाल उनके घर पहुंचे। बिजली आपूर्ति बहाल कराने और विवाद समाप्त कराने के नाम पर पहले 15 लाख रुपये की मांग की गई। बाद में पां...