कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। संवाददाता पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। मानसून वापसी के बाद भी शुक्रवार को प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्से में बादल छा गए। कानपुर में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो जारी किया गया लेकिन इक्का-दुक्का स्थानों पर केवल बूंदाबांदी ही हुई। हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 30.6 से बढ़कर 31.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि रात का पारा 19.6 से बढ़कर 21.7 डिग्री हो गया। तापमान बढ़ने का मामूली असर दिखा। मौसम विभाग के अनुसार मौसमी उथल पुथल से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इससे स्थानीय स्तर पर कभी भी छींटे पड़ सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...