कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात। जनपद में मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा स्वावलंबन व सम्मान सुरक्षित कराने के लिए चल रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पुलिस ने महिलाओं व युवतियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उनको यूपी कॉप ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वारित लाभ उठाने के तरीके भी बताए गए, जबकि साइबर ठगी से बचने के लिए उनको गेमिंग एप व अनजानी लिंक खोलने से बचने की सलाह दी गई। इस मौके पर उनको हेल्पलाइन नंबरों 181, 1090, 1076, 1098 आदि के प्रयोग की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...