Kanpur News: यूपीसीडा को भी दे चुके टैक्स तो शुल्क वापस करेगा नगर निगम
कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: कानपुर। पनकी औद्योगिक क्षेत्र के एक, दो, तीन, चार व पांच साइट में यूपीसीडा और नगर निगम दोनों ने गुहकर वसूला है। रूमा में भी नोटिस नगर निगम भेज रहा है। इस मुद्दे को उद्यमियों ने नगर आयुक्त के सामने प्रमुखता से उठाया। तय हुआ कि जिन उद्यमियों ने यूपीसीडा और नगर निगम दोनों को हाउस टैक्स जमा किया है तो साक्ष्य देने होंगे। नगर निगम जमा टैक्स को वापस करेगा। गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय के सभागार में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने सड़क, जलभराव, सफाई, स्ट्रीट लाइट और कर संबंधी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस्पात नगर में छह सड़कों और नालों के निर्माण के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया की अद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.