कानपुर, अक्टूबर 22 -- Kanpur News: कानपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 की डिस्ट्रिक्ट रोट्रैक्ट क्लब और रोटरी क्लब ऑफ कानपुर मेट्रो के आतिथ्य में रोट्रैक्ट संवाद का आयोजन गैंजेज क्लब में किया गया। इसका उद्देश्य रोटरी और रोट्रैक्ट के बीच बेहतर समन्वय, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन और जिला स्तर पर सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाना था। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह भाटिया ने कहा कि रोट्रैक्ट युवा नेतृत्व, खोज और भविष्य की लीडरशिप का महत्वपूर्ण आधार है। विशिष्ट अतिथि मंडलीय प्रशिक्षक डीसी शुक्ला ने नई पीढ़ी के साथ निरंतर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। चेयरमैन अंकित अग्रवाल ने कहा कि रोट्रैक्ट संवाद का उद्देश्य भूमिका बढ़ाना है। सचिव गौरव अग्रवाल जैन ने कहा कि प्रभाव के लिए निरंतर प्रक्रिया अपनाई जाए। यहां विजय पुरवार, उत्तम केसरवानी, सीए अंक...