कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। फजलगंज में युवती ने शोहदे के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गुमटी निवासी सूरज नाम का युवक कई दिनों से छेड़खानी कर रहा है और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...