कानपुर, अगस्त 4 -- Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी के कपाड़िया बस्ती में मंगलवार देर शाम शराब के नशे में युवक ने फंदा लगा लिया। गंगागंज के कपाड़िया बस्ती निवासी 20 वर्षीय विष्णु कपाड़िया मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम वह शराब के नशे में घर लौटा। सीधे कमरे में जाकर उसने दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बहन गुड़िया ने आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। जिसपर घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। जहां कमरे में पंखे के सहारे विष्णु का शव लटका मिला। परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हि...