कानपुर, अगस्त 30 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के जैतापुर के रहने वाले एक युवक ने शनिवार रात में घर के अंदर पहली मंजिल पर बने कमरे में छत के पंखे के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जैतापुर निवासी 22 वर्षीय विकास सिंह उर्फ आकाश रेल गाड़ियों में पानी व सामान बेचने का काम करता था। करीब 15 दिन से वह काम पर नहीं गया था। यह भी पढ़ें- युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या इस दौरान वह किसी बात को लेकर गुमसुम रह रहा था। रक्षाबंधन के मौके उसका बड़ा भाई अंकुश पत्नी अंशिका को लेकर ससुराल रमईपुर कानपुर गया था। शनिवार रात में आकाश ने घर की ...