कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: शिवली,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक ने घर के अंदर कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ के गांव निवासी राम भरोसे राजपूत का 36 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी रीमा, पुत्री पायल (14) साक्षी (11) पुत्र शिवांश (07) के साथ जीवन यापन करता था।घर में आएदिन कलह क्लेश होता रहता था।जिसके चलते उसकी पत्नी रीमा अपने बच्चों के साथ करीब तीन साल से मायके में है वहां से वह वापस ससुराल नहीं आ रही थी,जिसके कारण वह तनाव रहता था।गुरुवार की र...