कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बीते दिनों सोशल मीडिया पर थाना क्षेत्र के कई युवकों के हाथों में अवैध तमंचा लेकर लहराते हुए वीडियो वायरल हुए थे। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ कर शांतिभंग में चालान कर दिया, लेकिन तमंचा बरामद करने की कोई कवायद नहीं की है। बीते दिनों रूरा क्षेत्र में कई वीडियो में रूरा क्षेत्र के युवाओं के हाथों में अवैध तमंचे लेकर लहराते हुए वायरल हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच के बाद 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एक पखवारे से पुलिस वायरल वीडियो में चिह्नित युवकों की तलाश का दावा कर रही थी। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने भिखनापुर के रहने वाले शुभ त्रिवेदी और तिंगाइंर् के...