कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: चकेरी। कृष्णा पुरम में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर आईटी कर्मी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर बड़ी बहन और बहनोई पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। बीती 21 अगस्त को कृष्णा पुरम निवासी आईटी कर्मी 38 वर्षीय रवि दीक्षित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर कदम उठाने की बात लिखी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आईटी कर्मी के सुसाइड में पुलिस को तहरीर का इंतजार वहीं रविवार को मृतक रवि की पत्नी ज्योति ने अपनी बड़ी ननद छवि मिश्रा और ननदोई विभाष ...