कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में शुक्रवार को मौसम ने फिर से करवट बदली अलग-अलग स्थानों पर सुबह रुक-रुक कर हुई बारिश के साथ ही ठंडी हवा ने लोगों को तपन से राहत दी। दोपहर में पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे गिरने के बाद भी उमस भरी गर्मी बरकरार रही। मानसून के कमजोर होने से लोगों के साथ ही किसानों को भी झमाझम बारिश का इंतजार है। जनपद में मौसम में बदलाव के बाद भी उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। इसके साथ ही बिजली की कटौती , टिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या उपभोक्ताओं की मुसीबत का सबब बनी है। जबकि तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गुरूवार रात में पारा सामान्य से पौने तीन डिग्री नीचे गिरकर 24 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद भी उमस भरी गर्मी बरकरार रही। जबकि बिजली गुल रहने से लोग ठीक से नींद पूरी नहीं कर...