कानपुर, अक्टूबर 1 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रदेश सरकार से मिले 350 करोड़ रुपये के बजट से कायाकल्प के बाद नए रूपरंग में दिखने वाले ग्रीनपार्क स्टेडियम के मॉडल को स्टेडियम की डायरेक्टर पवेलियन में रखा गया है। गुरुवार को स्टेडियम में पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर व सीडीओ अनुभव जे जैन ने नए ग्रीन पार्क के मॉडल को देखकर खुशी जाहिर की और पूरे प्रस्ताव व वर्तमान में चल रही प्रक्रिया की जानकारी ली। यह मॉडल नई दिल्ली में आयोजित ट्रेड शो में यह मॉडल प्रदर्शित किया गया था, जो बुधवार देर शाम कानपुर आया है। डीएम ने क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह व फिजियो स्टेनली ब्राउन के साथ स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। मुख्य पिच व न्यू प्लेयर पवेलियन देखने के बाद डीएम ने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के इतिहास से को जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...