कानपुर, जुलाई 3 -- Kanpur News: कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार को मानसून कानपुर पर मेहरबान हो गया। सीजन की पहली भारी वर्षा ने रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह तक 98.8 मिमी बारिश और फिर शाम को 03 मिमी बारिश ने 101 मिमी बारिश करा दी। इस तिथि में उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार 54 साल में कभी इतनी बरसात नहीं हुई। जितनी बारिश हुई उतनी ही भीषण उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। उत्तर प्रदेश में मानसून अधिक सक्रिय नहीं है, लेकिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश से आए मानसूनी बादल कानपुर पर मेहरबान हो गए। पूरे क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन गया। तीन बजे रात से सुबह 09 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद सायंकाल पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। घने बादल अभी भी छाए हैं। कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिससे अभी भी बारिश की उम्मीद है। तड़के 40-45 कि...