Kanpur News: मेले में फटा गुब्बारे वाला सिलेंडर, बच्ची समेत छह घायल
कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। रावण दहन का इंतजार कर रहे लोगों के बीच अचानक हुए तेज धमाके ने दशहरा मेले की खुशियों को चीख-पुकार में बदल दिया। नौबस्ता के धरीपुरवा पार्क में बुधवार देर रात गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके से मेले में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में दो साल की बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि गंभीर रूप से घायल गुब्बारा विक्रेता को हैलट रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर में क्षमता से अधिक गैस भरना हादसे की वजह मानी जा रही है। नौबस्ता के धरीपुरवा पार्क में श्री बजरंग रामलीला कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह रामलीला और दशहरा मेले का आयोजन किया गया था। देर रात करीब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.