Kanpur News: मेमो ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रूरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के सामने शनिवार सुबह इटावा से कानपुर की ओर जा रही मेमो ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड व घर के फोन नंबर पर परिजनों को सूचना दी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बरौर थाना क्षेत्र के बरवा रसूलपुर गांव के रहने वाले राम अधार की पच्चीस साल की पुत्री स्वाती मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। शुक्रवार दोपहर में वह घर से निकल गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग में रूरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के सामने डाउन रेल ट्रैक पार कर रही थी। इसी बीच खंभा नंबर 1064/6-8 के बीच इटावा से कानपुर की ओर जा रही मेमो ट्रेन की चपेट में आने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.