कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। स्वतंत्रता का संकल्प-युवा नशा मुक्ति" अभियान के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा सोमवार को एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अम्बरीश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों ने नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें, स्वस्थ युवा, सशक्त भारत, नशा मुक्त भारत, विकसित भारत जैसे नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। प्राचार्य ने कहाकि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अभिशाप है तथा राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में एनएसएस की तरफ से नशा ...