Kanpur News: मेट्रो स्टेशन पर संगीत, नृत्य और कविताओं से जीता दिल
कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: कानपुर। बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर रविवार को संगीत, नृत्य और काव्य प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। कानपुर मेट्रो की 'शो योर टैलेंट' पहल के तहत 'सिंगर्स की दुनिया' और 'कुछ शब्द' संस्था के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे बाल कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। नन्ही कलाकार शुभि सिंह ने कथक प्रस्तुत किया। वहीं प्रियांशी, अनन्या और आराध्या ने 'वो किसना है', 'देखो देखो है शाम बड़ी', 'मोरनी बागा मा बोले' और 'श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी' जैसे गीतों पर नृत्य किया। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियित्री शमा, रिचा तिवारी और कवि रज्जू सिंह की काव्य प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। संगीत सत्र में सलोनी, सूर्यांश, देवांश, आरती, अमित बाजपेयी, लक्ष्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.