कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के तहत सीएसए परिसर में निर्माणाधीन डिपो में ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है। डिपो को मेनलाइन से जोड़ने वाले रैंप पर भी ट्रैक निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउनलाइन पर जल्द ट्रेनों की टेस्टिंग शुरू होने की संभावना है। डिपो में स्टेबलिंग, शंटिंग, वर्कशॉप, निरीक्षण, कोच धुलाई और अन्य कार्यों के लिए कुल 15 ट्रैक लाइनें बनाई गई हैं। इनमें करीब 550 मीटर लंबा टेस्ट ट्रैक भी शामिल है। इस पर ट्रेनों की गति, ब्रेक, सिग्नल रिस्पॉन्स और अन्य प्रणालियों की जांच की जाएगी। डिपो में गिट्टी वाले और गिट्टी रहित, दोनों तरह के ट्रैक बनाए गए हैं। यूपीएमआरसी एमडी सुशील कुमार ने कहा कि डिपो से विजय नगर स्टेशन के पास स्...