कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: कानपुर। सीएसए से बर्रा-8 तक कॉरिडोर-2 पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन के रखरखाव के लिए सीएसए विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन डिपो के अंदर बनी वर्कशॉप का काम पूरा हो गया है। वर्कशॉप की छत के लिए प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) स्ट्रक्चर की स्थापना भी पूरी हो चुकी है। वर्कशॉप में मेट्रो ट्रेनों के नियमित निरीक्षण, तकनीकी जांच, रखरखाव और मरम्मत की सुविधाएं होंगी। इसके लिए दो इंस्पेक्शन बे लाइन और दो वर्कशॉप बे लाइन बनाई गई हैं। इंस्पेक्शन वे पर ट्रेनों की नियमित जांच और तकनीकी स्थिति का परीक्षण होगा, जबकि वर्कशॉप बे में आवश्यक रखरखाव और मरम्मत के काम किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में पाइलिंग पूरी, सिविल निर्माण तेज वर्कशॉप की छत करीब 15 मीटर ऊंची, 153 मीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी है। इसके लिए ...