Kanpur News: मुरी, महानंदा ट्रेनों के जरिए सेंट्रल जुड़ेगा जलेसर, लूसा से
कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: कानपुर। रेल प्रशासन ने शहरियों को एक और सौगात दी। टाटानगर से चलने वाली मुरी एक्सप्रेस 20 और 21 जुलाई से नियमित लूसा स्टेशन पर रुककर कानपुर सेंट्रल आएगी और जाएगी। 18102 मुरी एक्सप्रेस 21 जुलाई से तो 18101 मुरी एक्सप्रेस 20 जुलाई से लूसा स्टेशन पर रुकने लगेगी। दो मिनट का स्टॉपेज अप और डाउन में होगा। यह स्टेशन मिर्जापुर जिले में आता है। इसी तरह अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस जलेसर रोड स्टेशन पर 20 जुलाई से रुकने लगेगी। 15484-15483 महानंदा एक्सप्रेस का जलेसर रोड स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। इनमें सफर करने वाले यात्री 19 जुलाई से रिजर्वेशन करा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.