कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: साइबर ठगों ने ट्रेडिंग और सामान डिलीवरी में निवेश का ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 21.52 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चकेरी थाने में मामला दर्ज किया है। चकेरी के सनिगवां गांव निवासी हिमांशु कुशवाहा के अनुसार 3 जून को उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें ट्रेडिंग के बारे में बताया गया और मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित ने भेजे गए लिंक पर अपना अकांउट बनाकर कई बार में 21.52 लाख का निवेश कर दिया। इसके बाद जब लिंक के माध्यम से निवेश और मुनाफे की धनराशि निकलनी चाही तो अतिरिक्त धनराशि की मांग होने लगी। यह भी पढ़ें- मुनाफे का झांसा देकर 21.52 लाख ठगे, मुकदमा इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल समेत चकेरी थाने में मामले की शिकायत की। थान...