कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: सचेंडी। पुराने मुकदमे में समझौता करने से इनकार पर आरोपितों ने राशन विक्रेता से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पकरी गांव निवासी रामदेव सिंह के मुताबिक, गांव के बाहर उनकी सरकारी राशन की दुकान है। बीते सितंबर में शिवा सिंह, रामजी और उनके साथियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बीते शनिवार दुकान बंद कर घर लौटते समय शिवा सिंह और रामजी ने रास्ते में रोक लिया। दोनों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...