कानपुर, जुलाई 21 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर थाने में आग लगाकर जान देने वाले युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम घर पहुंचा। मंगलवार को युवक की पत्नी व ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। बुधवार को परिजनों ने तहरीर देने की बात कही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...