Kanpur News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर युवक को किया लहूलुहान
कानपुर, सितम्बर 21 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। परमट निवासी आशीष सिंह को आरोपितों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर पीटकर लहूलुहान कर दिया। उन्होंने बताया कि रविवार को वह दोस्त राकिम के साथ बाइक से सुजातगंज जा रहे थे। आरोप है कि न्यायालय में चल रहे मुकदमे की रंजिश को लेकर सुरभित जायसवाल , अभिषेक कुमार, रितेश सोनकर समेत अन्य लोगों ने ओईएफ फैक्ट्री के पास स्थित डाकघर के सामने रोक लिया। आरोपित गाली-गलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। राहगीरों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। फीलखाना थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.