कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र सरवनखेड़ा रोड पर टाइल्स कारीगर राजन के घर में हुई डकैती व जानलेवा हमले के मामले में 24 घंटे बाद भी देहात पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात करके बदमाश आसानी से निकल गये हैं। करीब 50 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद भी पुलिस को नकाबपोश दो बदमाशों के अलावा किसी की तस्वीर नहीं मिली। वहीं मामले के खुलासे के लिये छह टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस ने डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: परिजनों को पीटकर बदमाशों ने नगदी,आभूषण लूटेघटना का विवरण रसूलाबाद निवासी राजन रनियां में रहकर टाइल्स के ठेकदार हैं। यह मकानों या बड़ी-बड़ी इमारतों में ठेका लेकर टाइल्स लगाते हैं। वह अपनी पत्नी प्रेमलता व बेटा कृष्ण, भतीजा हिमांशु के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोडर ...