कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: रसूलाबाद। रसूलाबाद तहसील में नवगठित एडवोकेट एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री व विधायक ने पहुंचकर हिस्सा लिया। वकीलों की मांग पर मंत्री ने मुंसिफ कोर्ट की स्थापना का प्रयास करने का आश्वासन दिया। वहीं विधायक ने वाहन स्टैंड व सोलर लगवाने की घोषणा की। रसूलाबाद तहसील में गुरुवार को एडवोकेट एसोसिएशन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सुबह मंत्रोच्चार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। उसके बाद अधिवक्ता भवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नवगठित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल से वकीलों ने मुंसिफ कोर्ट स्थापित किए जाने की मांग की । इस पर मंत्री ने प्रयास करने का आश्वासन दिया। विधायक पूनम संखवार ने तहसील परिस...