कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अकबरपुर रूरा रोड पर तिगाई गांव के पास रूरा की तरफ से जा रहे एक मिनी ट्रक ने सामने से अकबरपुर की तरफ से आ रहे ऑटो को टक्कर मारने के बाद एक कार को टक्कर मार दी इससे कार और ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे इससे इसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। रविवार की रात करीब 8 30 बजे रूरा अकबरपुर रोड पर तिगाई गांव के आगे मिनी ट्रक की चपेट में एक ऑटो और एक कार आ गई,इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इसमें सवार लोग घायल हो गए।दुर्घटना में ऑटो में सवार थाना क्षेत्र के अमौली गांव के रहने वाले अनिल कुमार,रसना सिंह,रेखा के अलावा उसी ग...