कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: राजपुर,संवाददाता। राजपुर कस्बे में मेन चौराहे के पास स्थित एक मिठाई की दुकान का लोहे का जाल काटकर गुरूवार रात में अंदर घुसने के बाद गोलक में रखे रुपये व जरूरी कागज, सामान पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के साथ ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन व चोरों की तलाश शुरू की है। अशोक नगर राजपुर के रहने वाले शिवम द्विवेदी की कस्बे में मेन चौराहे पर मिठाई की दुकान है। गुरूवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। रात में चोर उनकी दुकान के बाहर लगे लोहे का ज ाल काटने के बाद गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे । इसके बाद दुकान में रखी गोलक का लॉक तोड़कर वहां रखे करीब एक लाख 40 हजार रुपये चोरी करने के साथ छोटी गोलक की उठा ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने वहां पहुंचने पर उनको चोरी...