कानपुर, नवम्बर 7 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता।गहिरा-शिवराजपुर मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के नुनारी बहादुरपुर गांव के पास गुरूवार देर रात हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार जसवंतपुर मुगरा गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देने के बाद उसे सीएचसी शिवली भेजा। वहां से रेफर हुए युवक की हैलट अस्पताल कानपुर में शुक्रवार भेार पहर मौत हो गई। त्योहार के मौके पर युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। जसवंतपुर मुगरा गांव निवासी पैंतीस वर्षीय श्याम सिंह राजपूत उर्फ टिल्लू किसानी करता था। गुरूवार रात में वह गहिरा गांव से आटा पिसाने के बाद वापस घर आ रहा था। गहिरा शिवराजपुर मार्ग पर नुनारी बहादुरपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पु...