कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बर्रा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने सोमवार शाम घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट खो जाने के कारण वह मानसिक तनाव में थी। घटना के समय घर में मां मौजूद थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। बर्रा निवासी शिवकांत पांडेय ऑटो चालक हैं। परिवार में पत्नी, बेटा अभिषेक और 23 वर्षीय बेटी आकांक्षा थी। परिजनों ने बताया कि आकांक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। करीब एक साल पहले उसकी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट खो गई थीं। उसने कई बार परिजनों से डुप्लीकेट मार्कशीट निकलवाने के लिए कहा था। इस पर परिजन जल्द प्रयागराज जाकर मार्कशीट निकलवाने की बात कहते थे। मार्कशीट उपलब्...