कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के अमरसिंह पुरवा गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इसमें पीआरवी का सिपाही और होमागार्ड घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने घायल सिपाही को सीएचसी भेजा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अमरसिंह पुरवा गांव के रहने वाले भूरा सिंह के साथ गुरुवार शाम को कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। भूरा की बेटी दुर्गा ने डायल- 112 पर पड़ोसियों के मारपीट करने की सूचना दी। इस पर पीआरवी सिपाही प्रेमराज शक्य व होमागार्ड देवेंद्र दुबे ने गांव पहुंचकर छानबीन शुरू की। इसी बीच दूसरे पक्ष के रामदीन व उनके समर्थकों ने पीआरवी टीम पर हमला कर दिया। इसमें सिपाही व होमगार्ड गं...