कानपुर, सितम्बर 7 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। समाधान दिवस में डेरापुर के कृष्णानगर मोहल्ले के एक दलित युवक ने नदी पर मछली पकड़ने जाने पर कस्बे के ही तीन लोगों पर मारपीट करने व उसको गिराकर पेशाब करने का आरोप लगा समाधान दिवस में शिकायत की थी। मामले में पुलिस ने देर रात मारपीट करने, अपमानित करने व धमकी देने के साथ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को एएसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में घटना झूठी पाए जाने पर देर शाम एफआईआर को एक्सपंज कर दिया गया। कृष्णा नगर डेरापुर निवासी रामऔतार ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर प्रताप नगर मोहल्ले के खलील व दो अज्ञात लोगों पर सुबीह 5.30 बजे नदी में मछली पकड़ने जाने पर मारपीट करने, जाति सूचक गालियां देने ...