Kanpur News: मामा की हत्या से पहले भांजे को दबोचा, तमंचा बरामद
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: सरसौल। सरसौल कस्बे में शुक्रवार देर रात हाईवे किनारे खड़े एक युवक को पुलिस ने पकड़ा तो उसके पास से एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस मिले। सख्ती से पूछताछ में आरोपित ने बताया कि सरसौल निवासी सगे मामा की हत्या करने के इरादे से आया था। मामी से उसके दो साल से प्रेम संबंध हैं। मामा रुकावट पैदा कर रहे थे तो सोचा मामा को ही रास्ते से हटा दूं। पुलिस की सजगता से एक हत्या की वारदात होते बच गई। पुलिस टीम को डीसीपी पूर्वी ने 25 हजार का इनाम भी दिया है। सरसौल निवासी 25 वर्षीय महिला का पिछले दो साल से फतेहपुर के बिंदकी निवासी अपने सगे भांजे कृष्णा गुप्ता 22 से प्रेम संबंध चल रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों को फोन पर बात करते महिला के पति ने सुन लिया था। उसके बाद उसने पत्नी को पीटा था। कहा था कि पत्नी व भांजे दोनों को कुल्हाड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.