Kanpur News: मानसिक रूप से बीमार चमड़ा कारोबारी ने बाइकों में लगाई आग
कानपुर, सितम्बर 18 -- Kanpur News: चकेरी। जाजमऊ स्थित गज्जूपुरवा में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से बीमार चमड़ा कारोबारी ने घर में खड़ी तीन बाइकों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लपटें उठते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के दौरान दूसरे तल पर कारोबारी के चार बेटे अपने परिवार समेत मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। गज्जूपुरवा निवासी परचून दुकानदार वकील अहमद ने बताया कि उनके पिता शकील अहमद चमड़ा कारोबारी हैं और वर्ष 2009 से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है। परिवार में तीन भाई जकी, शनि और वसी हैं। गुरुवार रात मां से विवाद के बाद पिता शकील अचानक गुस्से में नीचे उतरे और अपनी बाइक लेकर चले गए। देर रात घर लौटे और घर के अंदर खड़ी तीन बाइकों पर पेट्रोल डालकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.