कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भी देवी मंदिरों में आस्था का ज्वार उमड़ा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर जयकारों के साथ आदि शक्ति के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया। इसके साथ ही नारियल, चुनरी, फल मां को अर्पित करने के साथ मिश्री, शक्कर व मिष्ठान्न का भोग लगाकर मनवांछित फल की कामना की। मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तशती के मंत्र गूंजने से माहौल भक्तिमय रहा। यह भी पढ़ें- आज शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन पढ़ें ब्रह्मचारिणी मां की कथा, आरती और स्तुतिमंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नवरात्र के दूसरे दिन जिले के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व के देवी मंदिरों मूसानगर के मुक्तेश्वरी मंदिर,यमुना बेल्ट के कथरी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर, अकबरपुर के कालिका देवी मंदिर में सुबह स...